बॉलीवुड

Sunny Deol की 'सफर' में चार चांद लगाने एंट्री मारेंगे Salman Khan, दो दिन में शुरू करेंगे साथ शूटिंग

Salman Khan To Have Cameo In Sunny Deol Safar Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल के पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई है। उनकी इसी फिल्म में एक 'सफर' भी शामिल है, जिसमें सलमान खान का भी कैमियो हो सकता है। इस बात की पुष्टि खुद सलमान खान ने की है।

Image

सनी देओल की 'सफर' में नजर आएंगे सलमान खान

Salman Khan To Have Cameo In Sunny Deol Safar Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गदर 2' (Gadar 2) के बाद से ही सनी देओल के पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई है। उन्हें 'लाहौर 1947' से लेकर सफर तक ऑफर हो चुकी है। खास बात तो यह है कि उनकी एक फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) भी कैमियो करते नजर आएंगे, जिससे मूवी में चार चांद लगने वाला है। सनी देओल (Sunny Deol) की वह मूवी कोई और नहीं बल्कि 'सफर' ही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) दो दिन के लिए सनी देओल (Sunny Deol) की 'सफर' की शूटिंग करेंगे। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि सलमान खान 12 और 13 जनवरी को सनी देओल के साथ 'सफर' मूवी की शूटिंग महबूब स्टूडियो में कर सकते हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान ने भी 'सफर' में एंट्री की बात पर मुहर लगा दी है। बता दें कि सनी देओल और सलमान खान की दोस्ती काफी अच्छी है। वहीं 'सफर' में दोनों का साथ उनकी दोस्ती को और गहरा बना सकता है। सनी देओल की इस फिल्म को विशाल राणा प्रोड्यूस करने वाले हैं, साथ ही मूवी इसी साल रिलीज होने वाली है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे सनी देओल

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) के खाते में कई फिल्में मौजूद हैं। इसमें 'बाप' का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सनी देओल, रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर आ सकते हैं। वह मूवी में भगवान हनुमान का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। वहीं सलमान खान की बात करें तो वह 'द बुल' में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article