बॉलीवुड

Exclusive: Animal की स्क्रिप्ट तक नहीं जानते थे बॉबी देओल, संदीप वांगा रेड्डी ने नहीं बताई थी फिल्म की कहानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2024, 12:49 PM IST

Bobby Deol on Animal: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से बॉलीवुड में दमदार कमबैक कर लिया है। फिल्म में बॉबी देओल के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब बॉबी देओल ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bobby Deol on Animal

Bobby Deol on Animal: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म से बॉलीवुड में दमदार कमबैक कर लिया है। फिल्म में बॉबी देओल के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। अब बॉबी देओल ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म एनिमल के साइन करने के बाद भी उनको स्क्रिप्ट के बारे में कुछ नहीं पता था। संदीप वांगा रेड्डी ने स्क्रिप्ट को आखिर तक काफी सीमित रखा हुआ है। बॉबी देओल को एनिमल के उनके आइकॉनिक डायलॉग के चलते काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉबी देओल की फिटनेस और एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया है।

एनिमल की सफलता के लिए काफी श्रेय बॉबी को भी दिया जा रहा है। अचानक से सोशल मीडिया पर हर कोई बॉबी के इन ऑइकॉनिक कमबैक को लेकर बात कर रहा है। आइए अब बॉबी देओल के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

एनिमल की स्टोरी तक नहीं जानते थे बॉबी

बॉबी देओल ने हमारे सहयोगी जूम को दिए एक्सक्लूसिव एंटरव्यू में कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए संदीप का शुक्रगुजार हूं। जब वो मेरे पास फिल्म लेकर आया तो उसने मुझे सिर्फ मेरा पार्ट ही बताया था। बाकी फिल्म को लेकर मुझे कोई अंदाजा नहीं था। जब पूरी फिल्म मैंने देखी तब ही मुझे समझ आया कि मेरा किरदार रणबीर की दुनिया से किस तरह कनेक्टेड है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article