Ira-Nupur Wedding: शादी से पहले ग्रैंड एंट्री की रिहर्सल करते दिखे दूल्हा-दुल्हन, दोस्तों के साथ करने वाले हैं खास परफॉरमेंस

Ira-Nupur Wedding: आज सुबह एक गेस्ट ने एक तस्वीर साझा की जिसमें इरा, नुपुर और अन्य मेहमान शादी से कुछ घंटे पहले ड्रेस रिहर्सल कर रहे थे। सभी एक लाइन में खड़े होकर कपल के ग्रैन्ड वेलकम की तैयारी कर रहे हैं जिसे देखकर लग रहा है कि कोई शानदार परफॉरमेंस होने वाली है।

Ira-Nupur Wedding : इरा खान ( Ira Khan) -नुपूर शिखरे ( Nupur Shikhare) की डेस्टिनेशन वेडिंग आज उदयपुर में होने जा रही है। कपल पिछले तीन दिन से उदयपुर में अपने परिवार के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। बीती रात जहां कपल ने संगीत सेरेमनी पर खूब इन्जॉय किया। वहीं अब शादी में आए मेहमान और परिवार वाले शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में तस्वीर सामने आ रही हैं कि सभी ड्रेस रिहर्सल कर रहे हैं। वहीं दूल्हे राजा भी शादी के दिन वर्कआउट करने दिखाई दे रहे हैं।

Ira-Nupur Wedding

इरा खान( Ira Khan) नूपुर शिखरे( Nupur Shikhare) की वेडिंग तस्वीरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। सभी मेहमान ग्रांड वेडिंग की तैयारियों में लगे हुए हैं । इरा खान और नुपुर शिखरे की शादी के जश्न में मौजूद मेहमान समारोह की अंदरूनी झलकियां साझा कर रहे हैं। आज सुबह एक गेस्ट ने एक तस्वीर साझा की जिसमें इरा, नुपुर और अन्य मेहमान जोड़े की शादी से कुछ घंटे पहले ड्रेस रिहर्सल कर रहे थे। तस्वीर में, इरा, नुपुर, ज़ैन मैरी, मिथिला पालकर और अन्य लोग एक ऊंचे मंच पर एक पंक्ति में खड़े दिखाई दे रहे हैं, और उनके पीछे पहाड़ियों का शानदार दृश्य दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिखा है, “ड्रेस रिहर्सल- प्यारी इरा खान, नुपुर शिखरे के पीछे खूबसूरत छाया, बादलों और पहाड़ियों को देखें।

End of Feed