बॉलीवुड

'बवाल' के बाद फिर बनेगी Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की जोड़ी !! David Dawan ने किया कमाल

Varun-Janhvi To Star in David Dhawan’s Next: बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही जानकारी के अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को 'बवाल' के बाद एक साथ डेविड धवन की नेक्स्ट मूवी में देखा जाएगा। फैन्स दोनों को साथ में देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Varun Dhawan-Janhvi Kapoor-David Dhawan

Varun-Janhvi To Star in David Dhawan’s Next: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की जोड़ी को पहली बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था और ये फ्रेश जोड़ी भी लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की जोड़ी एक बार फिर दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) की अगली फिल्म में नजर आएंगे। मेकर्स की ओर से अभी तक दोनों कास्टिंग पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इस खबर ने फैन्स के अंदर एक नई उम्मीद जगा दी है।

इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन और जान्हवी कपूर को साथ में एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है। दोनों को डेविड धवन की फिल्म में एक बार फिर देखा जाएगा। अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि फिल्म की ओरिजिनल है या फिर यह रीमेक होगी। दोनों को बड़े परदे देखने के लिए फैन्स भी बेकारार हैं। डेविड धवन ने आखिरी बार बेटे वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' को डायरेक्ट किया था। इसमें सारा अली खान लीड रोल में नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' में देखा जाएगा। 'देवरा' से जान्हवी साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे। दूसरी ओर वरुण धवन के पास एटली कुमार की 'VD18' भी है। इसके अलावा उन्हें सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'सिटाडेल' में भी देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article