Ira- Nupur Wedding Udaipur: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से 3 जनवरी को शादी कर ली है। कपल के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। कपल मुंबई के बाद उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाला है। इऱा और नुपुर समेत पूरा परिवार वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। नुपुर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं जिसमें परिवार के सदस्य जश्न के माहौल में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
Ira Khan and Nupur Shikhare (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Singham Again में इंटेलिजेंस ऑफिसर बनेंगी श्वेता तिवारी, रोहित शेट्टी की फिल्म में मिला बड़ा मौका
इरा और नुपुर की शादी की रस्में 10 जनवरी तक चलेंगी। शादी के फंक्शन में परिवार समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हो सकते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। कपल 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देगा। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे।
मुंबई के बाद इरा-नुपुर की होगी उदयपुर में शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नुपुर 8 जनवरी को दूसरी बार शादी करेंगे। शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की झलक आमिर के दामाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई है। इसके अलावा नुपुर ने उदयपुर के खूबसूरत नजारों का भी वीडियो शेयर किया है। कपल अपनी शादी को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है। इरा और नुपुर की लवस्टोरी लॉकडाउन के समय शुरू हुई थी।
