बॉलीवुड

Arbaaz- Sshura: हनीमून से वापस लौटे अरबाज-शूरा, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 6, 2024, 11:36 AM IST

Arbaaz- Sshura Spotted Airport: अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। अरबाज और शूरा रोमांटिक वेकेशन से मुंबई वापस लौट आए हैं। कपल एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रहा है।

Image

arbaaz and Sshura (Credit pic: instagram)

Arbaaz- Sshura Spotted Airport: अरबाज खान हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ रोमांटिक हनीमून से वापस लौटे हैं। कपल एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुआ। इस दौरान अरबाज अपनी पत्नी शूरा का हाथ थामे हुए नजर आए। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शूरा और अरबाज कैजुअल आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अरबाज अपनी पत्नी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आए। वो पैपराजी से फोटो को लेकर भी कुछ कहते हुए दिखाई दिए। कपल के रोमांटिक वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

अरबाज व्हाइट टी शर्ट और जींस में काफी कूल दिखाई दे रहे हैं।वहीं, शूरा भी ऑले ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। अरबाज और शूरा का क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां फैंस कपल पर प्यार बरसा रहे हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आए अरबाज और शूरा

वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये अरबाज से कितनी छोटी है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये कभी भी मलाइका को रिप्लेस नहीं कर सकती हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, अरबाज इसके लिए कितना प्रोटेक्टिव हैं। अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर 2023 को शादी की थी। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article