बॉलीवुड

Raid 2 Release Date: काली कमाई का हिसाब लेने आ रहे हैं Ajay Devgn, इस दिन बड़े पर्दे पर छापा मारेगी 'रेड 2'

Ajay Devgn Raid 2 Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन के नाम साल 2024 होने वाला है। खास बात तो यह है कि उनकी 'रेड 2' का ऐलान हो चुका है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है और यह नवंबर में रिलीज होगी।

Image

अजय देवगन की 'रेड 2' की रिलीज डेट आई सामने

Ajay Devgn Raid 2 Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन अपनी कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। जहां पहले लोग अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को लेकर एक्साइटेड थे तो वहीं अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो चुका है। अजय देवगन (Ajay Devgn) की ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'रेड 2' (Raid 2) है, जिसकी शूटिंग एक्टर ने शुरू कर दी है। खास बात तो यह है कि अजय देवगन की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की रेड 2018 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं अब उनकी फिल्म का सीक्वल यानी 'रेड 2' भी बड़े पर्दे पर तूफन मचाने के लिए तैयार है। 'रेड 2' (Raid 2) का पोस्टर तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है और इसके कैप्शन में लिखा, "अजय देवगन की 'रेड 2' की शूटिंग आज शुरू हो चुकी है। फिल्म इसी साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक वापिस आ चुके हैं। अजय देवगन ने मूवी के लिए राजकुमार गुप्ता से हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग आज मुंबई में होगी, लेकिन बाद में इसे दिल्ली, यूपी और राजस्थान में भी शूट किया जाएगा। 'रेड 2' को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।"

बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की 'रेड 2' (Raid 2) को देखने के लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड है। देखते ही देखते मूवी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी। इसके अलावा अजय देवगन 'गोलमाल' और 'सन ऑफ सरदार' का भी सीक्वल लाएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article