Ira Khan-Nupur Shikhare Reception: आमिर खान की बेटी के रिसेप्शन में इन सितारों को मिला न्योता, अमिताभ बच्चन का भी नाम शामिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2024, 01:38 PM IST

Ira khan and Nupur Shikhare wedding Reception: आमिर खान की बेटी ईरा खान ने अपने मंगेतर नुपुर शिखारे संग शादी कर ली है। अब दोनों जल्द ही मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान संग कई बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं।

Ira khan and Nupur Shikhare wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) ने अपने मंगेतर नुपुर शिखारे (Nupur Shikhare) संग शादी कर ली है। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है, क्योंकि फैंस को ईरा और नुपुर की शादी का अंदाज काफी अलग लगा है। आम शादी में जहां दूल्हा घोड़ी पर बारात के साथ आता है, वहीं नुपुर शिखारे वेडिंग वेन्यू तक 8 किलोमीटर की दौड़ लगाकर पहुंचे हैं। नुपर अपने जॉगिंग के कपड़ों में ही शादी के दस्तावेजों पर साइन करते नजर आए हैं। इसी के साथ ही ईरा खान ने हाथों में कंगन की जगह घड़ी पहनी थी और पैरों में कोल्हापुरी चप्पल।

End of Feed