बॉलीवुड

Aishwarya Rai Bachchan-Abhishek Bachchan Divorce: ऐश की वजह से तलाक की खबरों पर चुप्पी साधे रखते हैं अभिषेक बच्चन?

Aishwarya Rai Bachchan-Abhishek Bachchan Divorce: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच तलाक की खबरें समय-समय पर आती रहती हैं। हालांकि न तो ऐश ने और न ही अभिषेक ने इन खबरों को तवज्जो दी है। ये कपल हमेशा से ही ऐसी खबरों पर चुप्पी साधे रखता है। आइए आपको इसका असली कारण बताते हैं...

Image

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan-Abhishek Bachchan Divorce: बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से एक हैं, जो विवादों से कोसों दूर रहते हैं। वो सभी एक्टर्स के साथ अच्छे रिश्ते शेयर करते हैं और अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय करने पर ध्यान देते हैं। इसके बावजूद भी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादीशुदा जिंदगी को लेकर समय-समय पर निगेटिव खबरें आती रहती हैं, जिनमें बताया जाता है कि उनके और ऐश के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई दफा तो दावे किए गए कि ये कपल एक साथ भी नहीं रह रहा और जल्द ही तलाक ले सकता है। ऐसी खबरों पर ऐश और अभिषेक ने कभी रिएक्ट नहीं किया और चुपचाप अपनी जिंदगी गुजारते रहे।

कई लोग इस कारण हैरान भी हैं कि अभिषेक और ऐश पानी सिर से ऊपर चले जाने के बावजूद भी चुप क्यों रहते हैं? अगर आपको भी ये समझ नहीं आता है तो बता दें कि इसका कारण ऐश हैं। असल में अभिषेक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि ऐश ने उन्हें इतनी शानदार सलाह दी है कि वो इस तरह की खबरों पर ध्यान दिए बिना निकल जाते हैं।

अभिषेक बच्चन के अनुसार, 'ऐश (Aishwarya Rai Bachchan) ने मुझसे एक बार कहा था कि जब आप मशहूर होते हैं तो आपके बारे में निगेटिव बातें होगी और पॉजिटिव बातें भी होगी। आपको बस पॉजिटिव बातों पर ध्यान लगाना है और लोगों से मिलने वाले प्यार को स्वीकार करना है। निगेटिव बातों पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ते रहो और जिंदगी को एन्जॉय करो।' अभिषेक अपनी पत्नी ऐश की इसी सलाह पर चलते हैं और किसी भी निगेटिव खबर पर ध्यान नहीं देते हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article