Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बेटे आजाद संग आमिर खान और किरण राव ने गाया गाना, खूब जमा संगीत का रंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 10, 2024, 08:29 AM IST

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी ईरा खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के संगीत का फंक्शन 9 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया है। जिसमें आमिर खान अपने एक्स वाइफ और बेटे आजाद के साथ मिलकर ईरा खान के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी ईरा खान (Ira Khan) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग 3 जनवरी 2023 को शादी कर चुकी हैं। इसके बाद अब राजस्थान के उदयपुर में ईरा और नुपुर पूरे ताम-झाम के साथ शादी कर रहे हैं। क्योंकि 3 जनवरी को दोनों ने बेहद सिंपल शादी की थी। अब सभी फंक्शन के साथ यह शादी की जा रही है। 8 जनवरी को मेहंदी और पजामा पार्टी से शुरू हुई शादी के फंक्शन अब जल्द ही खत्म होने वाले हैं। आज 10 जनवरी 2023 को ईरा और नुपुर शादी करने वाली हैं। इससे पहले बीती रात 9 जनवरी को दोनों के संगीत का फंक्शन आयोजित किया गया है।

End of Feed