Ramayana: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में रणबीर राम का रोल प्ले कर रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के सेट से कुछ समय पहले तस्वीरें लीक हुई थी। सेटी की तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। सोशल मीडिया पर रणबीर की नई फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है। सेट से एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा ने फोटो शेयर की हैं।
इंदिरा कृष्णा ने रणबीर के साथ क्लीन शेव लुक में फोटो शेयर की। फोटो में एक्ट्रेस रणबीर के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों साथ में वैनिटी वैन के बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, एनिमेलिंग... थैंक्यू आपके प्यार और केयर के लिए को स्टार रणबीर कपूर। आप बहुत अच्छे हैं।
इंदिरा कृष्णा ने रणबीर संग शेयर की फोटो
इंदिरा कृष्णा के पोस्ट शेयर करते ही ये फोटो वायरल हो गई। फोटो पर रिएक्टर करते हुए एक फैन ने लिखा, आपको रणबीर के साथ देखकर अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, मैम रणबीर मेरा फवेरेट है। इस फोटो के लिए धन्यवाद। रिपोर्ट के अनुसार, रामायण को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। पहले खबर आई थी कि ये एक ट्राइलॉजी होगी। लेकिन बाद में ये खबर गलत साबित हुए। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। नितेश तिवारी ने इस फिल्म में अपनी जान लगा दी है। रामायण के अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। लव एंड वॉर में रणबीर के साथ विक्की कौशल और आलिय भट्ट लीड रोल में है।
