वेब सीरीज

Mirzapur 3 Release Date: खत्म हुआ इंतजार, कालीन-गुड्डू भैया प्राइम पर इस दिन मचाएंगे धमाल

Mirzapur 3 Release Date: पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर 3 के रिलीज डेट के अनाउंसमेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मेकर्स ने फैंस की इस डिमांड को पूरा कर दिया है। मेकर्स ने सीरीज का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं ये सीरीज आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Image

Mirzapur 3 (credit Pic: Instagram)

Mirzapur 3 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे धमाकेदार वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में सीरीज का कार्टून पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट के बारे में हिंट दिया था। अब मेकर्स ने रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। ये सीरीज 5 जुलाई को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। सीरीज के तीसरे पार्ट में गुड्डू भैया और कालीन भैया की लड़ाई का क्या होता है। इसके अलावा क्या-क्या देखने को मिलने वाला इसका दर्शकों को इंतजार है।

दर्शक सीरीज में अली फजल, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, ईशा तलवार और राशिका दुग्गल को उनके किरदार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

मेकर्स ने शेयर की रिलीज डेट

पोस्टर में कालीन भैया और गुड्डू भैया एक-दूसरे के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर साफ पता चला रहा है कि इस बार कौन लेगा मिर्जापुर की गद्दी। इस पर सीरीज केंद्रित होगी। इसके अलावा शो में गोलू का लव एंगल भी देखने को मिलेगा। सीरीज के पहले सीजन में गुड्डू और बबलू को काले धंधे में उतारा गया था। दूसरे सीजन में बदला दिखाया गया था और तीसरे सीजन में किसे मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी। सीरीज के दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज के सभी किरदार दर्शकों के दिमाग में बस गए थे।

मिर्जापुर 3 में नहीं होंगे मुन्ना भैया

सीरीज के तीसरे सीजन में दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया नहीं होंगे। दर्शक मुन्ना भैया को काफी मिस करने वाले हैं। दिव्येंदु ने सीरीज को छोड़ने के पीछे कारण दिया था कि वो इस सीजन से ब्रेक लेना चाहते थे इसलिए मेकर्स ने उनके किरदार को खत्म कर दिया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article