बॉलीवुड

Indian Idol 13 की ट्रॉफी जीतते ही ऋषि सिंह ने Neha Kakkar को दिया खुल्ला चैलेंज, कहा- 'मुझे जज बनना है'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 3, 2023, 10:24 AM IST

Indian Idol 13 Winner Name: उत्तर प्रदेश के ऋषि सिंह ‘इंडियन आइडल 13’ के विजेता बन गए हैं। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ऋषि को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपये और एक चमचमाती कार मिली है। अब उन्होंने एक बड़ी इच्छा जाहिर की है।

Image

Indian Idol Winner Rishi Singh

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋषि सिंह ने जीती ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी।
  • ऋषि सिंह ने ट्रॉफी जीतने के बाद शो का जज बनने की इच्छा जताई है।
  • फैंस ने सोशल मीडिया पर ऋषि को जमकर बधाई दे रहे हैं।

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: उत्तर प्रदेश के ऋषि सिंह (Rishi Singh) ‘इंडियन आइडल 13’ (Indian Idol 13) के विजेता बन गए हैं। लगभग 7 महीनों से चल रहे इस रिएलिटी शो को ऋषि सिंह ने अपने नाम कर लिया है। ऋषि को इनाम के तौर पर 25 लाख रुपये और एक चमचमाती कार मिली है। ऋषि का टैलेंट आज किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने अपनी आवाज के दम पर लाखों फैंस का दिल जीत लिया है। एक लम्बे इंतजार के बाद अब आखिरकार इंडियन आइडल 13 का विनर मिल गया है। सीजन की शुरुआत से ही ऋषि की पॉप्यूलैरिटी धीरे-धीरे बढ़ रही थी, सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि इंडियन आइडल पर आने वाले तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी ऋषि सिंह के गाने के फैंस हो गए हैं। इस बीच अब इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषि सिंह ने एक बड़ी इच्छा जाहिर की है। ट्रॉफी के बाद अब ऋषि की नजर इंडियन आइडल की कुर्सी पर टिकी हुई हैं। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

जज बनना चाहते हैं ऋषि सिंह

इंडियन आइडल 13 की ट्रॉफी जीतने के बाद ऋषि सिंह ने हमारे सहयोही ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'मैं अपने म्यूजिक को और बेहतर बनाने के लिए इंटरनेशनल टूर पर जाने की कोशिश करूंगा। क्योंकि एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं हमेशा सीखता रहना चाहता हूं। अभी तक जो कुछ भी मैने अचीव किया है मैं उससे भी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहना चाहता हूं। एक दिन इसी शो में बतौर जज बनकर आना चाहता हूं। हालांकि अभी से ही मुझे कई सारे गानों के ऑफर मिलने लगे हैं। जिस वजह से मैं काफी खुश हूं। मैं म्यूजिक वीडियोज भी करता रहूंगा'

25 लाख रुपये का इनाम

बता दें कि ऋषि सिंह को 25 लाख रुपये का इनाम और एक कार भी गिफ्ट दी गई है। इस कार की कीमत भी लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं ऋषि के बाद फर्स्ट रनर अप कोलकाता की देवोष्मिता रॉय रही हैं। वहीं सेकंड रनर अप जम्मू कश्मीर के चिराग कोतवाल को चुना गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article