India vs South Africa World Cup 2023: बीच मैदान पर अनुष्का शर्मा के गाने पर नाचने लगे विराट कोहली, फैंस ने बजाईं तालियां

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 6, 2023, 08:06 AM IST

India vs South Africa World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 243 रनों की बड़ी जीत हासिल करवा दी है। अब विराट के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

India vs South Africa World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडेन गार्डन पर खेले गए मुकाबले में विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 243 रनों की बड़ी जीत हासिल करवा दी है। इसी बीच बर्थडे बॉय विराट कोहली ने शतक जड़कर अपने फैंस को एक दमदार रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। बीते दिन 5 नवंबर 2023 को विराट कोहली 35 साल के हो गए हैं। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने 49 वां वनडे शतक भी जड़ दिया है।

End of Feed