क्रिकेट

Virat Kohli: पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस खास संदेश के साथ विराट को जन्मदिन और शतक की दी बधाई

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 5, 2023, 06:51 PM IST

Anushka Sharma wish for Virat Kohli: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप 2023 के मुकाबले में आखिरकार वो शतक जड़ दिया जिसका सबको इंतजार था। विराट ने 49वां वनडे शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वो भी अपने 35वें जन्मदिन पर। इस खास मौके पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी खास संदेश से विराट को बधाई दी।

Image

अनुष्का शर्मा का विराट कोहली के लिए खास संदेश (AP/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने जड़ा 49वां वनडे शतक
  • अपने 35वें जन्मदिन पर की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
  • खास मौके पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को खास बधाई दी

Anushka Sharma wishes Virat Kohli on 49th Century and Birthday: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2023 के मैच में कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स पर हर किसी की नजर एक ही खिलाड़ी पर थी। वो खिलाड़ी थे भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली। वजह भी खास थी, आज विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे थे और इसी खास दिन पर उन्होंने अपना 49वां वनडे शतक भी जड़ डाला, जिसके साथ ही उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस खास पल को विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने चंद शब्दों के जरिए बधाई दी।

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ विराट कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन पर अपने वनडे करियर का 49वां शतक पूरा कर लिया। अब वो महान सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल हो गए हैं। इसके बाद एक शतक और, वो सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। जब विराट ने अपना 49वां शतक लगाया तो पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी एक खास संदेश देकर पति विराट को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की जिसमें लिखा, "अपने बर्थडे पर खुद को तोहफा।"

Anushka Sharma on Virat Kohli 49th Century on Birthday

Anushka Sharma on Virat Kohli 49th Century on Birthday

गौरलतब है कि विराट कोहली का ये विश्व कप 2023 में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। उसके बाद से तीन बार वो 80 का स्कोर पार करने के बावजूद शतक लगाने से चूक गए थे, लेकिन कोलकाता में नहीं चूके।

अब विराट कोहली विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में भी डेविड वॉर्नर (1532 रन) को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। विराट के वनडे विश्व कप इतिहास में 1573 रन बन चुके हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article