India vs South Africa World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक टीम इंडिया जीत के रथ पर सवार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडेन गार्डन पर खेले गए मुकाबले में विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी और रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को 243 रनों की बड़ी जीत हासिल करवा दी है। इसी बीच बर्थडे बॉय विराट कोहली ने शतक जड़कर अपने फैंस को एक दमदार रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। बीते दिन 5 नवंबर 2023 को विराट कोहली 35 साल के हो गए हैं। इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर विराट कोहली ने 49 वां वनडे शतक भी जड़ दिया है।
अब विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अनुष्का शर्मा के गाने पर बीच मैदान में ही डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली को डांस करते हुए स्टेडियम में मौजूद फैंस चिल्लाने लगते हैं और चीकू के लिए तालियां भी बजाते हैं।
अनुष्का-रणवीर के गाने पर नाचे विराट
विराट कोहली वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात के गाने एवं एवं लुट गया पर नाचते दिख रहे हैं। विराट इस गाने का हुक स्टेप कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी विराट एक अच्छे डांसर भी हैं। इस तरह अनुष्का के गाने का हुक स्टेप करता देख विराट को काफी पसंद किया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस भारी भरकम जीत ने टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस और भी बढ़ा दिया है।
