Ind vs Pak Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan, Asia Cup 2023) मैच में पड़ोसी देश पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। दोनों ने शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों के पसीने निकाल दिए। इस समय भारतीय फैंस सातवें आसमान पर हैं, और सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच केएल राहुल काफी समय के बाद फॉर्म में नजर आए हैं। बीते कई महीने राहुल के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल के शतक ने सिर्फ करोड़ों दर्शकों का ही नहीं बल्कि ससुर सुनील शेट्टी और पत्नी अथिया शेट्टी का भी दिल जीत लिया है। राहुल के ससुर और पत्नी ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के लिए उन्हें बधाई दी है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
India vs Pakistan, Asia Cup 203. KL Rahul Century
यह भी पढ़ें- Pushpa 2- The Rule Release Date: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अगले साल 15 अगस्त पर मचाएगी धमाल, देखें धांसू पोस्टर
गर्व से चौड़ा हुआ सुनील शेट्टी का सीना
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 356 रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जिसमें केएल राहुल और विराट कोहली ने अपने शतक के साथ काफी बड़ा योगदान दिया।
इस बीच अथिया ने मैच के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘थिया शेट्टी ने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के शतक पूरा करने पर पोस्ट लिखा, 'अंधेरी रात भी खत्म होगी और सूरज निकलेगा.. तुम ही सबकुछ हो। आई लव यू।' जिसपर सुनील शेट्टी ने भी हार्ट रिएक्ट किया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
