बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection Day 5: सोमवार को गदर 2 और पठान से पिछड़ी जवान, कमाई में आई 60% से ज्यादा की गिरावट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 12, 2023, 09:45 AM IST

Jawan Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मूवी जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। हालांकि पहले सोमवार को जवान की कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख मेकर्स को भी झटका लग गया है।

Image

Jawan Box Office Collection Day 5

Jawan Box Office Collection Day 5 : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मूवी जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान लगातार बॉक्स ऑफिस पर एक के बार एक कई रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। बीते दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं भारत में फिल्म 261 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। अब पांचवें दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जवान की कमाई अब गदर 2 और पठान से भी पीछे छूट गई है। गदर 2 ने अपने पहले सोमवार को 32 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, वहीं पठान की कमाई 26 करोड़ तक रही थी। आइए अब जवान की पहले सोमवार की कमाई पर एक नजर डालते हैं।

जवान की कमाई में आई 60 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने रविवार को 81 करोड़ के आसपास बिजनेस किया था। अब सोमवार को जवान की कमाई गिरकर महज 25 करोड़ तक रहने वाली है। जिसके साथ ही फिल्म का टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस 281 करोड़ रह सकता है।

जवान की कमाई में अचानक आई भारी गिरावट से मेकर्स को हल्का सा झटका तो जरूर लग गया है। हालांकि पठान के बाद अब जवान, शाहरुख खान की लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article