बॉलीवुड

Imtiaz Ali ने Shah Rukh और Ranbir को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासे, बोले-'दोनों बहुत अलग...'

फिल्म मेकर इम्तियाज अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। फिल्म मेकर ने शाहरुख खान और रणबीर कपूर दोनों के साथ काम किया है। फिल्म मेकर ने बताया कि दोनों मजेदार इंसान है। लेकिन दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।

Image

Shah Rukh, Imtiaz, Ranbir (credit Pic: Instagram)

फिल्म मेकर इम्तियाज अली अपनी लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म मेकर ने रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, शाहरुख खान समेत कई बड़े स्टार्स संग काम किया है। फिल्म मेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शाहरुख और रणबीर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों बहुत ही मजेदार इंसान है। लेकिन दोनों एक-दूसरे से काफी अलग है। फिल्म मेकर ने बताया कि कैसे दोनों एक-दूसरे से हर बात में अलग है। उन्होंने कहा कि मैं दोनों के साथ काम किया है। मैंने रणबीर के साथ तमाशा और रॉकस्टार में काम किया है।

दोनों बात करने के अप्रोच में काफी अलग है। एक तरफ शाहरुख लोगों से खुद जाकर बात करते हैं। वहीं, रणबीर पहले बात नहीं करते हैं। वो शर्मिले हैं। आपको पहले से उनसे बात शुरू करनी होगी। इम्तियाज ने कहा, रणबीर इतना ज्यादा चीजों के बारे में नहीं जानते हैं। वो फिल्म शॉर्ट करते समय तक आप साथ है। उस जोन में है। उन्हें फिल्म मेकिंग के प्रोसेस के बारे में इतना पता नहीं है। वो अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं।

फिल्म मेकर ने शाहरुख-रणबीर को लेकर कहीं ये बात

वहीं, शाहरुख बहुत ज्यादा फिल्मों के बारे में जानते हैं। उन्होंने थिएटर भी किया है। उन्हें एक्टिंग के बारे में बहुत अच्छी जानकारी है। फिल्म मेकर ने आगे कहा, रणबीर को फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बहुत पता होता है। मैं हैरान हो गया था जानकार कि वो हर दो या तीन बाद फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को पढ़ते हैं। फिल्म मेकर ने आगे कहा, मैं शाहरुख खान के चार्म को जब हेरी मेट सेजल में उस तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि मेरी वो गलती है। फिल्म मेकर ने आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ चमकीला की थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article