Imtiaz Ali Praise Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह फिल्म इसी महीने 12 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी को लेकर बात करते हुए इम्तियाज अली ने फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ की। इम्तियाज अली ने यह भी बताया कई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ऐसे हैं जो कुछ भी कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: 300 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है मोहनलाल की फिल्म, देखें आंकड़े)
इम्तियाज अली ने की रणबीर कपूर की तारीफ (Pic Credit: Instagram)
'रामायण' में रणबीर कपूर के किरदार से खुश हैं इम्तियाज अली
फिल्मीबीट से बात करते हुए इम्तियाज अली ने नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर द्वारा निभाए जा रहे भगवान राम के किरदार की तारीफ की। इम्तियाज अली को पूरा भरोसा है कि रणबीर कपूर इस किरदार को बड़े ही बेहतरीन ढंग से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतिष्ठित भूमिका को निभाने से एक इंसान के तौर पर उनमें असल में एक बदलाव भी आएगा। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' में ट्रोल होने पर Varun Dhawan ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'कभी-कभी आप गिरने के बाद...')
इम्तियाज अली ने आगे यह भी बताया कि रणबीर कपूर एक एक्टर के तौर पर कुछ भी कर सकते हैं। वो अलग-अलग तरह के रोल्स निभाने में सक्षम हैं। वो शानदार एक्टर हैं। इम्तियाज अली ने कहा कि वो तरह का रोल प्ले कर सकते हैं। इम्तियाज अली ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार निभा रहे हैं। वो इस किरदार से एक विशेष प्रभाव या वास्तविकता ला सकते हैं। भगवान राम के करैक्टर को मानवीय और व्यक्तिगत तरीके से प्रस्तुत करना अच्छा रहेगा।'
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी 'रामायण: पार्ट 1'
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा। माता सीता के किरदार में सई पल्लवी दिखाई देंगी। फिल्म में यश को लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी को मेकर्स ने 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।
