Imtiaz Ali की बेटी इदा अली ने रचाई सगाई, बॉयफ्रेंड ने डायमंड रिंग के साथ किया बीच पर प्रपोज

Imtiaz Ali Daughter Engaged With Boyfriend: मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं। इदा अली ने बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल संग सगाई की है।

Imtiaz Ali Daughter Engaged With Boyfriend: मशहूर फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों का दिल जीता है। इम्तियाज अली की फिल्में अपनी कहानी से दर्शकों पर ऐसा छाप छोड़ देती हैं कि सालों तक लोग मूवीज को नहीं भूलते हैं। लेकिन हाल ही में इम्तियाज अली अपनी बेटी के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Ida Ali) ने सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने उन्हें नॉरवे में बीच पर प्रपोज किया। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इदा अली अपनी रिंग खूब फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। इम्तियाज अली की बेटी की खुशी वीडियो में देखने लायक रही। इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली ने Shahid-Kareena के ब्रेकअप पर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- पर्सनल लाइफ का असर फिल्म पर ....

imtiaz ali

इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    इदा अली (Ida Ali) के वीडियो में नजर आया कि पहले उन्होंने अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की। वीडियो में वह खुशी से चीखती नजर आईं। वहीं उनके साथ-साथ बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल भी दिखाई दिये। इदा अली की पोस्ट के मुताबिक बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल ने उन्हें 1 जुलाई को प्रपोज किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "1/07/26 11pm।" इदा अली को एक्ट्रेस शरवरी वाघ, वेदांग रैना, आलिया कश्यप, खुशी कपूर और ओरी जैसे कई सितारों ने बधाइयां दीं। वहीं अगली पोस्ट में इदा अली ने प्रपोजल की तस्वीरें साझा कीं। इन फोटोज में कृष अग्रवाल घुटने पर बैठकर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की बेटी को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एंटी नेशनल है Imtiaz Ali की 'मैं वापस आऊंगा'? AR Rahman ने दिया गजब का रिएक्शन

    End of Feed