Danish Aslam की नेक्स्ट मूवी से होगा Imran Khan का जोरदार कमबैक !! निर्देशक ने किया खुलासा

Imran Khan Next With Danish Aslam: एक समय में इमरान खान (Imran Khan) ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इमरान खान का कमबैक कन्फर्म हो गया है। इमरान खान को दानिश असलम की नेक्स्ट मूवी में देखा जाएगा।

Imran Khan Next With Danish Aslam: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान के कमबैक की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। फैन्स भी इमरान खान (Imran Khan) को एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए बेताब हैं। इस समय जो खबरें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड डायरेक्टर दानिश असलम ने अपनी नेस्ट मूवी के लिए इमरान खान को फाइनल किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दानिश असलम (Danish Aslam) ने इस खबर की पुष्टि की है। दानिश असलम द्वारा कन्फर्म की गई इमरान खान के कमबैक की खबर ने फैन्स के बीच खुशी पैदा कर दी है।

Danish Aslam and Imran Khan

कन्फर्म हुआ इमरान खान का कमबैक

दानिश असलम ने साझा करते हुए बताया कि वो इमरान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बात करते हुए दानिश असलम ने यह बात कन्फर्म की है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर करने से इनकार कर दिया है। प्रोजेक्ट पर काम जोरों से चल रहो है। चल ही मेकर्स इस प्रोजेक्ट के बारे में सही जानकारी साझा करेंगे।

End of Feed