छात्र आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए Imran Khan, सामने आया वीडियो

Imran Khan Video: मुंबई में भी NEET पेपर लीक के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। आयशा खान के बाद अब आमिर खान के भांजे इमरान खान भी प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

Imran Khan Video: दिल्ली की तरह अब मुंबई में भी छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। मुंबई में कई बॉलीवुड सितारे भी इस प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। आज 'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) भी छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-24 तारीख को इस समय आएगा Ramayana का ट्रेलर)

Imran Khan video

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान (pic credit-instagram)

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान

मुंबई के शिवाजी पार्क में NEET पेपर लीक के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र और लोग एकजुट हुए। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की तरह मुंबई में भी युवाओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान भी शामिल हुए। एक प्रदर्शनकारी ने इमरान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में इमरान खान शांतिपूर्वक प्रदर्शन में शामिल होते नजर आए। इस दौरान कई फैंस ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद उन्होंने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं।

End of Feed