Ileana D Cruz Welcomes Baby Boy: इलियाना डिक्रूज 36 साल की उम्र में बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 01 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो शेयर करते हुए नाम का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इलियाना ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने बेटे की सोते समय की तस्वीर शेयर की है।
Ileana D Cruz (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मेरे पास शब्द नहीं है अपनी खुशी जाहिर करने के लिए। परिवार में वेलकम करते हुए हम दोनों की तुम्हारा स्वागत करते हैं मेरे डार्लिंग बॉय। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्ट्रेस के बेबी बॉय पर प्यार बरसा रहे हैं।
इलियाना ने दिखाई बेटे की पहली झलक
नरगिस फाखरी से लेकर अर्जुन कपूर तक ने इलियाना को बेटे की जन्म की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने शुरुआत में अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया था। एक्ट्रेस ने बाद में बॉयफ्रेंड संग डेट नाइट की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम में लगातार अपनी फोटो शेयर कर रही थी। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के नए फेज के लिए काफी एक्साइटेंड हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल में नजर आई थीं।
