Kareena Kapoor Hugs Shahid Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर( Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर ( Shahid Kapoor) का लंबे समय बाद मिलन हुआ है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस का दिन बन गया। एक बार फिर से अपने फेवरेट कपल को साथ में देखकर सबका दिल खुश हो गया। आज गुजरात में आईफा 2025 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियां शामिल हुई। इसी मौके पर करीना कपूर और शाहिद कपूर एक साथ नजर आए। करीना ने शाहिद को देखते ही उन्हें गले लगा लिया और दोनों ने खूब बातें भी की। कपल की यह क्लिप्स जमकर वायरल हो रही है।
हाल ही में बॉलीवुड की हस्तियां गुजरात में आईफा 2025 अवॉर्ड शो के लिए एकसाथ नजर आई । इस मौके पर करण जौहर( Karan Johar) , कृति सेनन( Kriti Sanon) , कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) , माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) , शाहिद कपूर, करीना कपूर समेत कई स्टार्स एक ही स्टेज पर दिखाई दिए। इस मौके पर सबका ध्यान उस तरफ गया जब करीना ने शाहिद कपूर को गले लगाया। अवॉर्ड शो के इवेंट से वीडियो सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है करीना कपूर शाहिद को देखते ही बेहद खुश हो गई और एक्टर को गले लगा लिया। वहीं शाहिद कपूर ने भी करीना को ग्रीट किया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों के बीच बातें शुरू हो गई, हालांकि वह क्या बात कर रहे हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है कि वह क्या बोल रहे हैं, लेकिन दोनों को साथ देखकर इतना अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टार्स बहुत हैप्पी हैं।
दोनों को साथ में देखकर फैंस लगातर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब जब वी मेट 2 बनने वाली है क्या। वहीं किसी दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए।
