बॉलीवुड

कंगना रनौत ने पूरी की आर माधवन के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग, मजेदार शूटिंग के साथ हुआ पैकअप

Kanagna Ranaut Completes Shooting with R.Madhvan: अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग आर माधवन के साथ पूरी कर ली है। इसकी खुशी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है। सेट के आखिरी दिन से फोटो शेयर कर उन्होंने बताया है कि अब जल्दी सिनेमाघरों में मिलेंगे ।

Image

Kanagna Ranaut Completes Shooting with R.Madhvan

Kanagna Ranaut Completes Shooting with R.Madhvan: अभिनेत्री कंगना रनौत( Kangana Ranaut) ने अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आर माधवन ( R.Madhvan) के साथ कंगना रनौत ने आखिरकार अपनी फिल्म का शूट पूरा किया। सेट के आखिरी दिन पर एक्ट्रेस ने खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और अपनी खुशी जाहीर की है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूट के आखिरी दिन की कुछ झलक पेश की। आइए आपको दिखाते हैं कंगना के साथ और कौन-कौन नजर आया।

कंगना रनौत( Kangana Ranaut) लंबे समय बाद अपने को-स्टार आर माधवन के साथ नजर आने वाली है। अपकमिंग थ्रिलर फिल्म के लिए स्टार्स ने एकसाथ शूट किया है। अब सेट से एक्ट्रेस ने आखिरी दिन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह शूट पूरा होने की खुशी दिखाती नजर आ रही है। शनिवार को, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभी तक अनटाइटल्ड थ्रिलर की शूटिंग पूरी करने के बाद एक खुशी भरी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री गुलाबी रंग की साड़ी में दिखाई दे रही हैं उनकी साड़ी पानी में भीगी हुई है। उन्होंने अपनी साड़ी के ऊपर एक सफ़ेद लबादा पहना और खुशी दिखाते हुए पोज दे रही है। उन्होंने माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर भी लगाया हुआ था। कंगना ने निर्देशक एएल विजय और टीम के अन्य सदस्यों के साथ पोज दिया। अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज मेरे कुछ फैब्स एएल विजय, आर माधवन, के साथ मेरी आने वाली थ्रिलर की शूटिंग पूरी की, सिनेमाघरों में मिलते हैं।

कंगना रनौत की इस पोस्ट को आर माधवन ने भी शेयर किया है। इसी तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए आर माधवन ने लिखा है मस्ती भरी शूटिंग पूरी हुई। टीम के साथ खूब मजा आया। बात दें कि 2023 नवंबर में कंगना ने इस फिल्म की घोषणा की थी, हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article