बॉलीवुड

दुआ को घर में अकेले छोड़ घूमने निकले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, हाथों में हाथ डाले आए नजर

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें दिखाई दे रहा है कि रणवीर और दीपिका दुआ को घर में छोड़कर खास पल बिता रहे हैं। इस फोटो में रणवीर दीपिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Image

Deepika Padukone-Ranveer Singh

Deepika Padukone-Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है। फैंस इनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची दुआ के मम्मी-पापा बने है, जिसके बाद इन दिनों दीपिका पादुकोण अपना मदरहुड का आनंद ले रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें रणवीर और दीपिका दुआ के बिना घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में दुआ के पापा यानी रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने प्यार से एक्ट्रेस का हाथ थामा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण की जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो फैंस तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और इसे देखकर खुशी से झूम उठते हैं।

दुआ का फेस नहीं हुआ रिवील

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और अक्टूबर 2018 में शादी का ऐलान किया था। कपल ने इटली में हिंदू और सिख रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। फरवरी 2024 में कपल ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। वहीं 8 सितंबर 2024 को कपल के घर एक प्यारी सी बेटी हुई थी। कपल ने उसका नाम दुआ रखा था। कपल ने अभी तक दुआ का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

ये सितारे आए थे नजर

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला- राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और कबीर खान की 83 में साथ काम किया है। कपल आखिरी बार रोहित शेट्टी की एक्शन-ड्रामा सिंघम अगेन में नजर आए थे। इस फिल्म में करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार सहित कई स्टार सुपरस्टार नजर आए थे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article