बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में रणवीर सिंह नहीं ये खास शख्स रख रही हैं Deepika Padukone का ख्याल, एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी मां के साथ फैमिली डिनर पर गई थी। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

Image

Deepika Padukone (credit Pic: instagram)

Deepika Padukone Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी मां के साथ डिनर के लिए गई थीं। रेस्टोरेंट के बाहर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ दिखाई दी। एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस वीडियो में ब्लैक कलर के बॉडी कॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के साथ डेनिम जैकेट कैरी किया है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ रणवीर सिंह नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर दीपिका को अकेले देख कर फैंस पूछ रहे हैं कि रणवीर सिंह कहां है? इस समय एक्ट्रेस की मां उनका खास ख्याल रख रही हैं। दीपिका के साथ उनकी मां भी स्पॉट हुईं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि पैपराजी को दीपिका को इस समय अकेले छोड़ देना चाहिए।

दीपिका ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर येलो आउटफिट में फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस ने पहली बार फोटोशूट में बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। रणवीर और दीपिका नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस अपने इस पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस की अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रभास, अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि एडी 2898 में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article