दिवाली पार्टी में Palak Tiwari नहीं इस हसीना के साथ स्पॉट हुए Ibrahim Ali Khan, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- जोड़ी अच्छी है

इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियां में रहते हैं। वो अक्सर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ स्पॉट होते हैं। इस बार इब्राहिम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस हसीना के साथ स्पॉट हुए। इब्राहिम का हसीना संग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपने स्वीट जेश्चर से फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इब्राहिम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। सारा के भाई इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनका रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी (Rasha Thadani) के साथ वीडियो सामने आया है। राशा और इब्राहिम का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ये भी पढ़ें- Singham Again Twitter Review: फुल पैसा वसूल निकली अजय देवगन की फिल्म, लोगों ने दिए पूरे 5 स्टार

ibrahim

Ibrahim Ali Khan and Rasha Thadani (credit pic: instagram)

वीडियो में इब्राहिम राशा को दिवाली पार्टी के बाद गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिया। इसके बाद राशा और इब्राहिम साथ में गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। राशा और इब्राहिम की जोड़ी पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या पलक तिवारी का पत्ता कट गया। तीसरे यूजर ने लिखा, दोनों को साथ में फिल्म करनी चाहिए।

End of Feed