इब्राहिम अली खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी के साथ डिनर डेट पर निकले थे। रूमर्ड कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों साथ में कार से बाहर निकल जाते हैं। कपल ने साथ में कोई पोज नहीं दिया। डेट नाइट के लिए पलक ने ब्लैक टॉप और जींस के साथ हील्स कैरी किया था। वहीं, इब्राहिम ग्रे कलर की टी शर्ट और जींस में नजर आए। दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। इब्राहिम और पलक के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
Ibrahim Ali Khan-Palak Tiwari (credit pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' से कटा विजय सेतुपति का पत्ता, इस एक्टर की खुली किस्मत
इब्राहिम और पलक अक्सर साथ में पार्टी में नजर आते हैं। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। पलक ने अपने इंटरव्यू में इब्राहिम को डेट करने की खबरों को अफवाह बताया है। एक्ट्रेस का कहना हैं कि उनके और इब्राहिम के बहुत सारे कॉमन दोस्त है जिसकी वजह से दोनों साथ में दिखते हैं।
पलक तिवारी संग डिनर डेट पर निकले इब्राहिम अली खान
इब्राहिम और पलक साथ में साल 2022 में नए साल के मौके पर नजर आए थे। दोनों ने पैपराजी को देखते ही मुंह छिपा लिया था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में है। इब्राहिम और पलक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना चाहते हैं। दोनों अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इब्राहिम जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
