I Want to Talk Twitter Review: अभिषेक बच्चन की मूवी देख आंसू नहीं रोक पाए दर्शक, बोले- 'अब तक की बेस्ट फिल्म है...'

I Want to Talk Twitter Review: अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वांच टू टॉक आज 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद अभिषेक की इस फिल्म को दर्शकों के काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। यहां फिल्म के ट्विटर रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

I Want to Talk Twitter Review: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म आई वांच टू टॉक (I Want to talk) अपनी रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगी है। फिल्म को सुजीत सरकार के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म की कहानी को लेकर भी फैंस को काफी अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। अभिषेक की यह फिल्म काफी इमोशनल और डीप मैसेज दे रही है, जिसके दर्शकों के दिल पर एक गहरा असर भी छोड़ दिया है। 22 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म आई वांच टू टॉक को बॉक्स ऑफिस पर बेशक ठंडी शुरुआत मिल रही है, हालांकि फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। यहां मूवी को लेकर सामने आ रहे दर्शकों के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। जिसने फिल्म के मेकर्स को एक राहत भरी सांस तो यकीनन दी है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

I Want to Talk Twitter Review

I Want to Talk Twitter Review

I Want to Talk Review: दर्शकों के दिलों पर छा गए अभिषेक बच्चन

एक यूजर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, 'वह अपने रोल में इतने बेहतरीन अंदाज से समा गए हैं, ऐसा लगता है मानो अभिषेक बच्चन एक्टिंग नहीं कर रहे हों। हो सकता है कि मैं इसे ठीक से न समझा पाऊं लेकिन यह फिल्म बहुत अच्छी है। जैसा बाप वैसा बेटा। इस फिल्म के लिए उन्हें हमेशा याद किया जा सकता है।'

End of Feed