Sona Mohapatra on Arijit Singh: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अभी हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। किसी को अरिजीत सिंह का ये फैसला ठीक लग रहा है, तो कोई उनको ये फैसला वापस लेने की कह रहा है। अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर बॉलीवुड से सिंगर्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्रेया घोषाल इसे एक नई शुरुआत मान रही हैं। अब सिंगर सोना मोहपात्रा ने भी इस खबर पर रिएक्शन दिया है।
Image Source: Sona Mohapatra And Arijit Singh Instagram
ये भी पढ़ें: अरिजीत के रिटारमेंट पर गमगीन हुईं श्रेया घोषाल
सोना मोहपात्रा ने कही हटके बात
अरिजीत सिंह ने जब से प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की बात कही है, तब से हलचल मची हुई है। अभी हाल ही में अरिजीत सिंह के इस ऐलान पर सोना मोहपात्रा ने रिएक्शन दिया है। सोना मोहपात्रा ने अपने नोट में लिखा कि 'प्लेबैक सिंगिंग से दूर होना मुझे बाहर जाने जैसा नहीं, बल्कि आजादी, अपनी खुद की रचना और नई संभावनाओं में पहुंचने जैसा लग रहा है। मैं ये नहीं सोच रही कि ऐसा क्यों हुआ। मुझे यकीन है कि इसके पीछे बहुत निजी और पूरी तरह जायज वजहें होंगी। सबसे महत्वपूर्ण है उसका ये फैसला। उनके पहले किसी भी बड़े गायक ने ऐसा रास्ता नहीं सोचा था खुद पीछे हटकर जगह बनाना। सबसे पहले खुद के लिए, एक्सप्लोर करने के लिए, क्रिएट करने के लिए, अपनी शर्तों पर अपनी गाने गाने के लिए।' उन्होंने कहा कि अरिजीत का ये फैसला नई आवाजों के लिए भी जगह बनाएगा, जो इंडस्ट्री में ‘जीरो रिस्क फॉर्मूला’ के नाम पर सालों से परेशान हैं। सोना ये भी लिखा कि 'प्रोड्यूसर्स एक ही आवाज को बार-बार इस्तेमाल करते हैं, डेमो सिंगर्स को पैसे नहीं देते, दो दशक से काम कर रहे बड़े सिंगर्स को भी ‘मौका मिलेगा’ कहकर टालते हैं। 10 आवाजें ट्राई करते हैं, म्यूजिक डायरेक्टर को थका देते हैं, फिर आखिर में अरिजीत से रिकॉर्ड करवाते हैं और ये शोषण का चक्र चलता रहता है क्योंकि ये आसान लगता है।' उन्होंने अरिजीत के आने वाले समय के लिए भी लिखा 'अब वो एक ऐसे कलाकार बनने जा रहे हैं जो अपनी ओरिजिनल म्यूजिक बनाएंगे। सभी कलाकारों को सलाम जो डर की बजाय आजादी चुन रहे हैं। यही से नए दौर शुरू होते हैं। अरिजीत को सलाम जो वो हैं और आने वाले सालों में जो बनेंगे। ओरिजिनल म्यूजिक को सलाम जो फिल्मों का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने दम पर जीता और फलता-फूलता है।' सोना मोहपात्रा इसके अलावा भी कई बातें लिखी है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। सोना मोहपात्रा की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
श्रेया घोषाल ने लिखी थी ये बात
श्रेया घोषाल ने लिखा कि 'आई कैन नेवर कॉल दिस द एंड ऑफ एन एरा। अन आर्टिस्ट ऑफ हिज कैलिबर कैन नेवर बी डिफाइंड बाय ट्रेडिशनल मीन्स ऑर बॉक्स्ड इंटू अ सेट फॉर्मूला। टाइम टू सोर हायर, माय डियर अरिजीत।' सोना मोहपात्रा की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
