बॉलीवुड

अरिजीत सिंह ने पॉलिटिकल पार्टी बनाने के लिए लिया रिटायरमेंट? बंगाल चुनाव से पहले शुरू किया काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2026, 07:59 PM IST

Arijit Singh Political Party: सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से जुड़ी अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर में खुलासा हो गया कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से किस वजह से रिटायरमेंट लिया है। तो चलिए जातने हैं नई रिपोर्ट में सिंगर को लेकर क्या खुलासा हुआ है।

Image

Image Source: Arijit Singh Instagram

Arijit Singh Political Party: अरिजीत सिंह (Arijit Singh) इन दिनों अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद से अरिजीत सिंह को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। अरिजीत सिंह के इस फैसले पर फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक रिएक्शन देते नजर आए। किसी ने अरिजीत सिंह के इस फैसले को सही बताया तो किसी ने इसे वापस लेने की मांग की। अब इन सब के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है और प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की वजह भी सामने आ गई है।

अरिजीत सिंह बनाएंगे पॉलिटिकल पार्टी?

सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट है जिसमें अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अरिजीत सिंह से जुड़े इस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है। NDTV ने रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर अरिजीत सिंह एक राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन पार्टी की शुरुआत अभी तुरंत नहीं होगी और ये सबसे संभावना है कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे। बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के मुताबिक, अरिजीत पहले ग्रासरूट लेवल पर चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं, जैसे छोटे स्तर से राजनीति में उतरना। उनकी राजनीतिक पार्टी की डिटेल्स अभी काफी सीक्रेट हैं। उनके करीबियों ने बताया कि उन्होंने अपने करियर को राजनीति की तरफ मोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर साल करोड़ों कमाने के बावजूद, अरिजीत सिंह अपनी जन्मभूमि जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में बहुत सादगी से जीवन जीते हैं।

कुछ दिनों पहले किया था रिटायरमेंट ऐलान

सिंगर अरिजीत सिंह ने अभी हाल ही में यानी 27 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मैं आप सबको इतने सालों से इतना प्यार देने के लिए थैंक यू कहना चाहता हूं। मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं इसे ऑफ कर रहा हूं। ये एक वंडरफुल जर्नी थी।' इसके बाद सिंगर ने ये भी लिखा था कि वो म्यूजिक बनना नहीं छोड़ेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article