Joyce Arora Dubai: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन सब के बीच मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉयस अरोड़ा इन दिनों दुबई में फंस गई थीं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की वजह से वहां का हवाई क्षेत्र बंद हो गया था। कई फ्लाइट्स कैंसल हो गईं और जॉयस भी दुबई में ही अटक गईं। इसको लेकर जॉयस अरोड़ा ने अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं जॉयस अरोड़ा ने इस दौरान क्या कहा।
Image Source: Joyce Arora Instagram
जॉयस अरोड़ा ने दिया अपेडट
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जॉयस अरोड़ा दुबई में फंसे होने पर अपडेट दिया है। जॉयस ने Times of India बताया कि वो अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने दुबई गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने यहां आई थी और कुछ ही दिन बाद हमने मेरा जन्मदिन भी मनाया। मुझे 3 मार्च को मुंबई वापस लौटना था, लेकिन हमें सूचना मिली कि युद्ध की वजह से हमारी फ्लाइट्स कैंसल हो गई हैं।' मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद जॉयस ने कहा कि वो दुबई में सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं। मैंने अपनी आंखों से आकाश में मिसाइलों को रोके जाते देखा। ये डरावना था, लेकिन दुबई की सेना बहुत शानदार काम कर रही है। मेरी बेटियां मुंबई में हैं और उन्हें पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं। वो दिन में तीन-चार बार मुझे फोन करती हैं और हम लगातार संपर्क में हैं। अब जब कुछ ऑपरेशंस फिर से शुरू हो गए हैं, तो मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही मुंबई वापस लौट जाऊंगी।'
वापस आए ये सितारे
अभी हाल में दुबई से ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी वापस आई हैं। इन दोनों एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। जॉयस अरोड़ा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
