Huma Qureshi Engaged with Rachit Singh: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी( Huma Qureshi) अपनी पर्सनल लाइफ को जग जाहीर करना पसंद नहीं करती। लेकिन, उनके फैंस उनसे जुड़ी हर बात को खोजकर निकाल ही लाते हैं। पिछले कुछ समय पहले ही यह पता चला था कि हुमा कुरैशी रचित सिंह ( Rachit Singh) को डेट कर रही है। डेटिंग की बातों के बाद अब दोनों की सगाई की अफवाह भी फैल गई है। हाल ही में खबर सामने आई है कि हुमा कुरैशी ने शादी कर ली। अभिनेत्री ने चुपके-चुपके यह सगाई रचा ली। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
Image Source: Instagram
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार हुमा कुरैशी और रचित सिंह के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दोनों स्टार्स ने सगाई कर ली है। हुमा कुरैशी और रचित के रिश्ते की चर्चा तब सुर्खियां बनने लगी जब उनके एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की और उसके साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। पोस्ट शेयर करते हुए अकासा ने लिखा, "हुमा, स्वर्ग के इस छोटे से टुकड़े को बेहतरीन नाम देने के लिए बधाई। आपकी ये शाम बहुत अच्छी रही। " उनकी इस पोस्ट ने सगाई की खबरों को हवा दे दी है। हालांकि अभी तक न तो हुमा ने और न ही रचित ने इन बातों पर कुछ रिएक्ट किया है।
बताते चले कि रचित सिंह एक्टिंग कोच है। उन्होंने आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के साथ काम किया है। वह आखिरी बार 'कर्मा कॉलिंग' सीरीज में नजर आए थे। रचित और हुमा एक-दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेन्ड करते हुए दिखाई देते हैं। इन दोनों को शाहरुख खान की पार्टी में भी साथ देखा गया था। हालांकि हुमा कुरैशी ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। सगाई की खबरों में कितना सच है यह तो आपको हुमा और रचित से ही पता चल सकता है।
