Huma Qureshi At Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस छात्र आंदोलन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक स्टार्स इसको लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। तो वहीं कुछ स्टार्स जंतर-मंतर भी पहुंच रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने इस छात्र आंदोलन को लेकर पोस्ट किया था। अब इन सब के बाद एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
हुमा कुरैशी ने किया छात्रों का सपोर्ट (Image Source: Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:छात्र आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए Imran Khan, सामने आया वीडियो
जंतर-मंतर पहुंचीं हुमा कुरैशी
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह हुमा कुरैशी का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी छात्र आंदोलन का सपोर्ट करने के लिए जंतर-मंतर पर नजर आ रही हैं। इस दौरान हुमा कुरैशी के साथ साकिब सलीम भी नजर आए। हुमा कुरैशी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए...' स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर पहली बार Salman Khan ने किया रिएक्ट
चित्रांगदा सिंह ने भी दिया रिएक्शन
छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर बॉलीवुड के कई स्टार्स रिएक्शन दे चुके हैं। अब चित्रांगदा सिंह ने अभी इसको लेकर पोस्ट किया है। चित्रांगदा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि 'एक देश अपने युवाओं से बड़े-बड़े सपने देखने को कहे और फिर जब उन सपनों पर आफत आए तो चुप्पी साध ले ये नहीं चल सकता। कृपया इन छात्रों की बात सुनिए।
उनकी परेशानियों को संवाद और एक्शन की जरूरत है। उन्हें सिस्टम पर से भरोसा उठने मत दीजिए। वे आप लोगों के पास उम्मीद लेकर आए हैं।'
