War 2 Release Date: ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर ( Jr. NTR) स्टार फिल्म वॉर 2 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। फाइटर मूवी का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने एक खुशखबरी दी है। ट्विटर हैंडल के माध्यम से फिल्म की रिलीज डेट का पता चला है। जहां पहले खबरें थी कि फिल्म 26 जनवरी 2025 को आ सकती है वहीं अब वॉर 2 की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव हुआ है और इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं किस दिन रिलीज होगी वॉर 2
ऋतिक रोशन की हिट मूवी वॉर के दूसरे पार्ट की जब से खबर सामने आई है तभी से फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने फैंस को जानकारी देते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। बता दें कि वॉर 2 अगले एक साल बाद 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने जा रही है। मेकर्स फिल्म की तैयारी में जोर-शोर से लगी हुई है। फिल्म का निर्माण ब्रह्मास्त्र फ़ेम डायरेक्टर आयान मुखर्जी( Ayan Mukherji0 करने वाले हैं। वॉर 2 वाईआरएफ बैनर तले बनने वाली छठी फिल्म होगी, यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं।
बता दें कि फिल्म पहले 26 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब वाईआरएफ ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी जिसके लॉन्ग वीकेंड़ का फायदा मेकर्स को मिलने वाला है।
