Hrithik Roshan Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) और उनके दिवाली पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऋतिक ने सबा के साथ इस साल दिवाली का त्याोहार मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऋतिक और सबा के आलावा परिवार के बाकी सदस्य भी नजर आ रहे हैं। हालांकि ऋतिक रोशन के दोनों बच्चे इन तस्वीरों से बाहर है, जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि आखिरी ऋतिक के दोनों बेटे रिदान और रेहान कहां हैं? आखिर ऋतिक रोशन अपने बेटों के साथ दिवाली का त्योहार क्यों नहीं मना रहे हैं।
इसी के साथ ही कुछ लोग सबा और ऋतिक की जोड़ी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर ऋतिक और सबा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैंस को रिएक्ट करने पर मजबूर कर दिया है। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
गर्लफ्रेंड संग ऋतिक ने मनाई दिवाली
दिवाली का त्योहार ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग मनाया है, इस बीच उनकी फोटोज पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'दोनों बच्चे दिखाई नहीं दे रहे हैं?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है ऋतिक डिजर्व बेटर..' इस बीच फोटोज में सबा और ऋतिक काफी प्यारे लग रहे हैं।
