Vikram Vedha Box Office Collection : ऋतिक सैफ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, 5 दिन बाद भी नहीं पार कर पाई 50 करोड़ का आंकड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 07:53 AM IST

Vikram Vedha Box Office Collection : सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म अब तक 50 करोड़ तक का बिजनेस नहीं कर पाई है। लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल
  • 5 वें दिन भी फिल्म विक्रम वेधा का रहा निराशाजनक प्रदर्शन
  • आइ जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस किया

Vikram Vedha Box Office Collection : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इस मल्टीस्टार फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। लेकिन इसका हिंदी रीमके ऑडियंस को पसंद नहीं आया। ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विक्रम वेधा से अच्छा रिस्पॉन्स ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (PS- 1) को मिला है। फिल्म ने हिंदी और साउथ दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन किया है।

vikram vedha (3)

vikram vedha box office collection (image : instagram)

विक्रम वेधा ने अपने ओपनिंग डे पर 10.58 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 12.51 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन 13. 85 रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड के कुल कलेक्शन की बात करे तो 36.94 करोड़ ही रहा है। फिल्म बिहार और पश्चिम बंगाल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन गुजरात में फिल्म का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। मेकर्स का मानना है कि नवरात्रि के बाद फिल्म का बिजनेस कलेक्शन बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर फिल्म बुधवार को अच्छा प्रदर्शन करती है तो ये अच्छी शुरुआत होगी।

End of Feed