Hrithik Roshan and Kabir Khan Movie: बॉलीवुड डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Sidharth Anand) की फाइटर के साथ 2024 की शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अब कई अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर इस साल यशराज फिल्म्स की वॉर 2 की शूटिंग में काफी बिजी हैं। उम्मीद है कि सुपरस्टार इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स प्रोजेक्ट को इस साल सितंबर तक पूरा कर लेंगे। जिसको साल 2025 में स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर रिलीज किया जाना है। इस बीच अब ऋतिक रोशन और डायरेक्टर कबीर खान के बीच भी एक फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
एक साथ हाथ मिलाएंगे ऋतिक और कबीर?
Peepingmoon.com की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन जल्द ही कबीर खान के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। कबीर खान कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान', 'न्यूयॉर्क' और स्पोर्ट्स बायोपिक 83 व चंदू चैम्पियन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। ऋतिक और कबीर कई स्टोरी को लेकर बात कर रहे हैं और पिछले कुछ महीनों में कई बार मिल चुके हैं।
बातचीत अभी पहले स्टेज पर ही है, लेकिन वे साथ मिलकर एक फिल्म में काम करने को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आमतौर पर किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले ऋतिक अपने डायरेक्ट के साथ काफी समय बिताते हैं।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और कबीर खान एक पोस्ट-एपोकैलिक थ्रिलर पर काम कर सकते हैं। यह फिल्म एक हॉलीवुड अडेप्टेशन बताई जा रही है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
