Fighter Teaser Date: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। पठान के बाद दर्शक सिद्धार्थ की फिल्म फाइटर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइटर में दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और ऋतिक दमदार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स दिसंबर महीने में फिल्म का टीजर रिलीज कर सकते हैं।
Fighter (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मुनव्वर संग नाम जुड़ने पर भड़कीं मन्रारा चोपड़ा, बोलीं- मुझे भाभी क्यों बोल रहे हैं...
फिल्म के टीजर में फिल्म के टीजर में दर्शकों को अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी। हालांकि मेकर्स टीजर में ज्यादा कुछ नहीं दिखाएंगे। मेकर्स फिल्म के सस्पेंस को बरकरार रखना चाहते हैं। सिद्धार्थ की फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स करने के लिए कास्ट ने स्पेशल ट्रेनिंग ली है।
दिसंबर में रिलीज होगा फाइटर का टीजर
फाइटर की पहली झलक में फैंस को देशभक्ति का जलवा देखने को मिला था। ये बॉलीवुड की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। ऋतिक और दीपिका की ये पहली फिल्म है। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तीनों एक्टर्स फाइटर पायलेट का रोल प्ले कर रहे हैं। फाइटर पहले साल 2022 में सितंबर महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म के प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं हो पाया। अब फिल्म अगले साल 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी।
