Anil Kapoor left Housefull 5: अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 का ऐलान करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। हाउसफुल सीरीज नाडियाडवाला बैनर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसकी पिछली 4 फिल्मों ने जमकर कमाई की है। फिल्म हाउसफुल 5 को मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कई सारे बड़े एक्टर्स को लिया है। इन्हीं एक्टर्स में से एक अनिल कपूर थे, जिनका नाम हाउसफुल 5 के लिए सामने आया था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 से अनिल कपूर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
डेट इश्यू के चलते अनिल कपूर ने छोड़ दी अक्षय कुमार-बॉबी देओल की हाउसफुल 5
अगर आप सोच रहे हैं कि अनिल कपूर ने इतनी बड़ी फिल्म किस कारण से छोड़ने का फैसला लिया है तो बता दें कि साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 को अगस्त के महीने में शूट करने वाले हैं। इसी महीने में यशराज बैनर की स्पाई मूवी भी शूट होगी, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं। अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए पहले से ही यशराज बैनर को डेट्स दे रखी हैं। अनिल कपूर एक ही समय पर दो फिल्में शूट नहीं कर सकते हैं, जिस कारण उन्होंने अक्षय कुमार-बॉबी देओल की हाउसफुल 5 छोड़ने का फैसला लिया है।
दर्शकों को नहीं देखने के लिए नाना पाटेकर-अनिल कपूर का कॉम्बो
वेलकम बैक के बाद से ही दर्शक नाना पाटेकर और अनिल कपूर को दोबारा साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हाउसफुल 5 में ये दोनों कलाकार फिर से साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस जोड़ी कोसाथ देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और भी इंतजार करना पड़ेगा। वेलकम सीरीज में अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के साथ मिलकर खूब रंग जमाया था। वैसे आप इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए कितने बेकरार हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
