बॉलीवुड

Madhuri Dixit Kissing Scene: डायरेक्टर के कट बोलने पर माधुरी दीक्षित को किस करता रहा ये अभिनेता, खूब पछताई थीं धक-धक गर्ल

Madhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दयावान' से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इस फिल्म में एक सीन करने के बाद माधुरी खूब रोई थीं।

Image

Madhuri Dixit Kissing Scene

Madhuri Dixit Kissing Scene: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 15 मई के दिन 57 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित अपने डांस से लेकर एक्शन और कातिलाना एक्सप्रेशन से अब तक दर्शकों को दीवाना बनाती आई हैं। अपने अब तक के करियर में माधुरी दीक्षित को विनोद खन्ना की फिल्म 'दयावान' करने का आज भी पछतावा है। इस फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसे करने के बाद माधुरी दीक्षित खूब पछताई थीं।

विनोद खन्ना अपने जमाने के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक थे। उस दौरान विनोद खन्ना के साथ काम करने के लिए एक्टर्स की लाइन लगी रहती थी। उनकी हिट फिल्म 'दयावान' के लिए निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित को कास्ट किया था। फिल्म में अपने से 20 साल बड़े अभिनेता के साथ काम करने में माधुरी दीक्षित को कोई परहेज नहीं था लेकिन फिल्म के एक सीन ने एक्ट्रेस की जिंदगी रातोंरात बदल दी थी।

Untitled design (2)

Untitled design (2)

Madhuri Dixit And Vinod Khanna

Madhuri Dixit And Vinod Khanna

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। बताया जाता है कि माधुरी दीक्षित को किस करते हुए विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे। डायरेक्टर के बार-बार कट बोलने के बाद विनोद खन्ना माधुरी को किस करते रहे थे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अभिनेता ने माधुरी के होठों पर काट लिया था।

Madhuri Dixit And Vinod Khanna Kissing Scene

Madhuri Dixit And Vinod Khanna Kissing Scene

विनोद खन्ना को ऐसा करते देखने के बाद माधुरी दीक्षित सहम गई थीं। 20 बड़े अभिनेता के साथ किसिंग सीन के बारे में बार-बार सोचकर माधुरी दीक्षित बंद कमरे में काफी रोई थीं। यह फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में भले ही विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच किसिंग चर्चा में रहा हो लेकिन इससे एक्ट्रेस को भी लोगों के बीच अलग पहचान मिली थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद माधुरी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article