Jackie Shroff in Housefull 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री की कॉमेडी फ्रेंचाइजी की 5वीं किस्त यानी 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'हाउसफुल 4' की सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इसके अगले पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। 'हाउसफुल 5' की तैयारियों के बीच अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की एंट्री हो गई है। निर्माताओं को यकीन है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ की एंट्री होने से 'हाउसफुल 5' में एक नया फ्लेवर एड हो जाएगा।
'हाउसफुल 5' में हो गई जैकी श्रॉफ की एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'हाउसफुल 5' के लिए निर्माताओं ने जैकी श्रॉफ को फाइनल कर लिया है। इस फिल्म में संजय दत्त को भी मेकर्स ने ऑनबोर्ड लिया हुआ है। 'खलनायक' और 'कारतूस' जैसी फिल्मों में काम क्र चुकी जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर 'हाउसफुल 5' में धमाल मचाती दिखाई देगी। दोनों की कॉमिक टाइमिंग को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं।
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में फरदीन खान, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े को भी मेकर्स ने कॉमेडी फ्रेंचाइजी के 5वें पार्ट में कास्ट किया है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। उम्मीद है कि मेकर्स इसे अगले साल बड़े परदे पर रिलीज कर दें।
