बॉलीवुड

शादी के बाद भी Dharmendra से अलग रहने पर फूटा हेमा मालिनी का दर्द, कहा- 'कोई ऐसी जिंदगी नहीं चाहेगा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 12, 2023, 10:42 AM IST

Hema Malini and Dharmendra: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की शादी बीते काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी के बाद से ही हेमा और धर्मेंद्र के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं, अब हेमा ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र से दूर रहने पर मजबूर हैं।

Image

Hema Malini on Dharmendra

Hema Malini and Dharmendra Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की शादी बीते काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी, जब हेमा और धर्मेंद्र की शादी हुई तो एक्टर के पहले से ही चार बच्चे थे। धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक नहीं दिया। हाल ही में धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी में वह प्रकाश कौर के साथ भी नजर आए हैं। जिसके बाद से ही हेमा और धर्मेंद्र के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं, अब हेमा ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र से दूर रहने पर मजबूर हैं। हेमा मालिनी कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करती हैं, हालांकि इस बार उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

'कोई भी पत्नी ये नहीं चाहती'

'लहरे रेट्रो' से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'कोई भी इस तरह से फेमिनिज्म सिंबल नहीं बनना चाहेगा। ये अपने आप हो जाता है, ऐसी जिंदगी कोई और नहीं चाहेगा। सभी को अपने परिवार व बच्चों के साथ रहना अच्छा लगता है। हर औरत को पति, बच्चों के साथ नॉर्मल लाइफ जीना अच्छा लगता है। लेकिन किन्ही कारणों से मेरे साथ ऐसा नहीं हो सका है।

हालांकि आगे हेमा जी ने कहा, 'इस बात का बिल्कुल भी दुख नहीं है मुझे। मैंने अपने दोनों बच्चों को पाला है। धर्मेंद्र मेरे साथ हर जगह पर थे। वह उनमें से भी थे जिन्हें बच्चों की शादी की चिंता थी। मैं हमेशा उनसे कहती थी कि सब हो जाएगा।' बता दें के हेमा मालिना एक्ट्रेस होने के साथ ही मथुरा विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा की भी सदस्य हैं। वह एमपी होने की भी जिम्मेदारी निभा रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article