सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 300 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। गदर 2 जल्द शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। गदर 2 की सक्सेस से पूरा देओल परिवार बेहद खुश है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर ईशा और अहाना भी नजर आई थी। ऐसा बहुत कम होता है जब धर्मेंद्र के चारों बच्चें साथ में नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) गदर 2 देखने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने सौतेले बेटे की जमकर तारीफ की।
Hema Malini and Sunny Deol (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- सनी देओल के फैन को डांटने पर कंगना रनौत ने किया सपोर्ट, बोलीं- सेल्फी कल्चर भयानक है...
हेमा मालिनी गदर 2 देखने के लिए पहुंची थींं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिया और मीडिया से बात की। एक्ट्रेस ने कहा, गदर 2 देखकर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। ऐसे लग रहा था कि 70 और 80 के जमाने को दिखाया गया है। सनी ने अच्छा काम किया है। अनिल शर्मा ने फिल्म को बखूबी पर्दे पर उतारा है। अनिल के बेटे उत्कर्ष ने भी अच्छा काम किया। फिल्म में देशभक्ति के जज्बे को दिखाया गया है।
सनी पाजी की हेमा मालिनी ने की तारीफ
सनी और अमीषा की जोड़ी 22 सालों बाद भी अच्छी लग रही है। एक्ट्रेस ने फिल्म के गानों की भी तारीफ की है। उन्होंने गदर 2 को बढ़िया फिल्म बताया। सनी पाजी की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है। फिल्मा का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
