Farhad Samji to Direct Haseena Maan Jayegi 2: साल 1999 में डेविड धवन ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' (Haseena Maan Jayegi) का निर्देशन किया था। अपने समय में यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में गोविंदा और संजय दत्त को अहम रोल में देखा गया था। दोनों एक्टर्स की कॉमेडी टाइमिंग भी इस मूवी में एकदम परफेक्ट थी, जो दर्शकों को आज भी पसंद आती है। अब जो बड़ी रिपोर्ट वायरल हो रही है उसके मुताबिक 'हसीना मान जाएगी' के सीक्वल को बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी जोरों-शोरों से काम चल रहा है।
Pic Credit: Instagram
फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे 'हसीना मान जाएगी 2'
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'हसीना मान जाएगी 2' को बनाने की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक स्मिता ठाकरे 'हसीना मान जाएगी' का सीक्वल बनाने के लिए बेताब हैं। स्क्रिप्टिंग का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। दूसरे पार्ट में ओरिजिनल फिल्म का कंटेंट बरकरार रखा गया है लेकिन कहानी को आज के दर्शकों के हिसाब से नया रूप दिया गया है। इस मूवी को डायरेक्ट करने के लिए फरहाद सामजी को ऑनबोर्ड लिया गया है। (इसे भी पढ़ें: अली अब्बास जफर की नेक्स्ट को इस महीने से शूट करेंगे अहान पांडे, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग)
सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि वो डेविड धवन के साथ फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन दिग्गज फिल्म निर्माता 'जुड़वा' और 'कुली नंबर 1' के बाद किसी भी मूवी के सीक्वल पर काम करने को राजी नहीं थे। सूत्र ने बताया, 'डेविड धवन ने इस मूवी के दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के फरहाद को हरी झंडी दे दी है। स्क्रिप्टिंग का काम काफी हद तक पूरा कर लिया गया है। निर्माता ने इसी साल मार्च में दो नए एक्टर्स की कास्टिंग को पूरा करने का प्लान बनाया है।
