डेविड बेकहम संग फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए हर्ष वर्धन कपूर, एक्टर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 17, 2023, 01:04 PM IST

सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन ने हाल ही में लीजेंड्री फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ फोटो शेयर की थी। सोशल मीडिया यूजर्स हर्ष वर्धन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमी फाइनल मैच देखने के लिए मुंबई आए थे। सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा ने डेविड के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में सोनम के भाई हर्ष वर्धन कपूर भी शामिल हुए थे। हर्ष वर्धन ने डेविड के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के शेयर करने के बाद हर्ष वर्धन को जमकर ट्रोल किया गया। एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

हर्ष वर्धन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, चूंकि उस पार्टी में मैं ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति था जिसने उनके सभी मैच देखे थे। मैंने उनके खेल और करियर को फॉलो किया। ऐसे में मुझे लगा कि उनके साथ एक फोटो लेनी चाहिए। जैसे सभी लोगों ने फोटो शेयर की है वैसे ही मैंने भी की है।

End of Feed