Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पर टूटा दुखों का पहाड़ किया तलाक का ऐलान, सब छोड़ सर्बिया पहुंचीं नताशा

Hardik-Natasa Divorce: नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया है। हाल ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस बात की जानकारी दी। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है।

Hardik-Natasa Divorce: नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है। हाल ही हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी फैंस को दे दी है। इस ख़बर को सुनकर फैंस को झटका लगा है। नताशा स्तांकोविक और स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर फैंस बहुत दिनों से कयास लगा रहे थे कि कपल की राहें अलग हो गई है। अब क्रिकेटर ने इस बात पर विराम लगा दिया है और इस बात का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) आपसी सहमति से अलग हो गए हैं।

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

कमेंट्स सेक्शन किया ऑफ

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2024 के पहले से ही दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं था। साथ ही भारत के जीत पर नताशा ने कोई स्टोरी या पोस्ट शेयर भी नहीं की थी। हार्दिक और नताशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी है। साथ ही कमेंट्स सेक्शन को ऑफ कर दिया है।

End of Feed