Haq Screening for Legal Community and Corporate Leaders: इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) और यामी गौतम( Yami Gautam) की अपकमिंग मूवी ‘हक़’, 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैंस के बीच फिल्म का काफी बज देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले, जंगली पिक्चर्स ( Junglee Pictures) ने फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया , जिसकी मेज़बानी द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की। इस स्क्रीनिंग में हाई कोर्ट के जज, सीनियर वकील, सरकारी अफसर और कॉर्पोरेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सभी लोगों ने फिल्म देखी और अपने रिव्यू शेयर किए। हक की कहानी से लेकर इसके कान्सेप्ट तक पर खुलकर बात की। सभी लोगों को फिल्म हक काफी पसंद भी आई।
Image Source: Haq Poster
जंगली पिक्चर्स ने शेयर की स्क्रीनिंग की झलक
जंगली पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्क्रीनिंग की झलकियाँ शेयर की हैं, वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने लिखा, “हर रिस्पॉन्स हमारे उद्देश्य को और मज़बूत करता है। ‘हक़’ देखने, महसूस करने और उस पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। फिल्म इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फिल्म की स्क्रीनिंग से बाहर निकलते हुए लोगों ने बताया कि उन्हें 'हक' में क्या खास लगा। जगली पिक्चर्स की इस वीडियो में पता चल रहा है कि लोगों को स्टार्स की एक्टिंग और फिल्म की कहानी इंप्रेस कर रही है। साथ ही सीनियर वकीलों ने बताया कि फिल्म में सटीकता दिखाई गई है और इसे ऑरिजनल तरीके से पेश किया गया है।
बताते चले कि फिल्म ‘हक़’ का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है। यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है और इसमें समान नागरिक संहिता, तीन तलाक और कानून के सामने महिलाओं की बराबरी जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया गया है। ‘राज़ी’, ‘बधाई हो’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्मों के बाद, जंगली पिक्चर्स ने फिर साबित किया है कि वह समाज से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे पर ईमानदारी से पेश करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
फिल्म में इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) और यामी गौतम( Yami Gautam) के साथ वर्तिका सिंह( Vartika Singh) नज़र आने वाली, वह इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। इसके अलावा कलाकारों की टोली में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगड़ी भी शामिल हैं।
